बेतिया के रामनगर थाना क्षेत्र के बभनी गांव के पास पुलिस टीम पर हमला हुआ । पेड़ काटने की शिकायत को लेकर नरकटियागंज से डायल-112 की टीम पहुंची थी। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की गई। साथ ही पुलिस टीम को बंधक बना लिया गया।
तकरीबन 1 घंटे तक पुलिस टीम को बंधक बनाए रखा गया था। बताया जा रहा है कि जैसे ही डायल 112 पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची, दर्जनों लोगों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की। साथ ही लाठी-डंडों के बल पर उन्हें लगभग 1 घंटे तक बंधक बना कर रखा। महिला पुलिस पदाधिकारी को भी बंधक बना लिया गया।
क्षेत्र में अभी तनाव का माहौल
इनके साथ दुर्व्यवहार किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही रामनगर के थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना में शामिल महिला पुलिस की जवान ज्योति कुमारी ने जानकारी दी है।
उन्होंने बताया है कि उन पर और उनकी पुलिस टीम पर हमला हुआ और उन्हें बंधक बना लिया गया। पुलिस अब आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने में जुट गई है।